Wednesday, October 21st, 2026

मुख्यमंत्री चौहान से मिले भेल जन सेवा समिति के पदाधिकारी

भोपाल

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से आज निवास पर भेल जन सेवा समिति भोपाल के पदाधिकारियों ने भेंट की। समिति के संरक्षक आलोक शर्मा, संयोजक विकास विरानी और अध्यक्ष सुनील यादव और अन्य पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री चौहान से भेंट कर भोज पाल महोत्सव मेला का आमंत्रण दिया। यह मेला गत 22 फरवरी से प्रारंभ हुआ है, जो आगामी 25 मार्च तक चलेगा। मेला भेल दशहरा मैदान, गोविंदपुरा में लगा हुआ है। मुख्यमंत्री चौहान ने समिति पदाधिकारियों को मेला लगाने के लिए बधाई देते हुए कार्यक्रमों की सफलता के लिए शुभकामनाएँ दीं।

 

#भोज पाल महोत्सव मेला

Source : Agency

पाठको की राय